जनता की राय लेकर ट्रैफिक प्लान बनाएगी पुलिस
(जी.एन.एस) ता. 20 रुडकी शहर में बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में पुलिस जनता की राय लेगी। एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने इसके लिए बैठक करने के निर्देश दिए। अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मोहल्लों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को भी कहा गया। नगर निगम सभागार में एडीजी ने जनता से सीधा संवाद किया। बढ़ते अपराधों के साथ ही सबसे अधिक शिकायत ट्रैफिक को लेकर थी। आम लोगों