गैंग्स ऑफ जमशेदपुर: जानिए कहां- कहां गैंगस्टर अखिलेश ने बनाई संपत्ति
(जी.एन.एस) ता.02 जमशेदपुर झारखंड के जमशेदपुर का कुख्यात गैंगस्टर अखिलेश सिंह वैसे तो जेलर उमाकांत पांडेय हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। लेकिन उसने अपराध की काली कमाई से बेहिसाब संपत्ति बनाई है। प्रवर्तन निदेशालय ने पहले उसकी संपत्ति का पता लगाया और अब उसे अपने कब्जे में लेना शुरू कर दिया है। अखिलेश के गुनाहों की लंबी सूची है। आप इसकी संपत्ति के बारे में जानेंगे