मजबूत इरादे और होसले की मिसाल है दिव्यांग गुलवीर
(जी.एन.एस) ता. 02 हल्द्वानी इरादे मजबूत और हौसले बुलंद हों तो कोई भी मुश्किल बाधा नहीं बनती। ऐसा जज्बे के साथ आगे बढ़ रहे हैं दिव्यांग गुलवीर भाटी। दिल्ली निवासी गुलवीर हंस फुटबाल क्लब चलाते हैं। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कार्यरत गुलवीर फुटबाल के बेहतरीन डिफेंडर थे। इसी वजह से 1992 में उनका चयन एम्स फुटबाल टीम में हुआ। वर्ष 2001 में हुए सड़क हादसे ने