निचले स्तर पर भ्रष्टाचार कायम: मंत्री महेंद्र सिंह ने किया स्वीकार
(जी.एन.एस) ता. 03 लखनऊ उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के अभियान में लगी योगी आदित्यनाथ सरकार को अभी वक्त लगेगा। प्रदेश के ग्रामीण विकास व समग्र ग्राम विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महेंद्र सिंह ने आज स्वीकार किया कि प्रदेश में अभी निचले स्तर पर भ्रष्टाचार कायम है। इसको समाप्त करने में अभी तो लंबा समय लगेगा। ग्राम्य विकास मंत्री महेंद्र सिंह आज मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने