कबूल और स्वरागिनी के बाद अब इस शो में नजर आएगी शालिनी
(जी.एन.एस) ता 06 मुंबई कबूल है और ‘स्वरागिनी-जोड़े रिश्तों के सुर’ टीवी कार्यक्रमों के लिए जाने जानी वाली अभिनेत्री शालिनी कपूर सागर अगले धारावाहिक ‘पृथ्वी वल्लभ’ में नजर आएंगी। शालिनी ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं इसमें राजमाता का किरदार निभा रही हूं। मैं कार्यक्रम में (अभिनेता) आशीष शर्मा की माता के रूप में नजर आऊंगी।