दुष्कर्म के आरोप में फंसा एक और एक बाबा
(जी.एन.एस) ता. 06 यमुनानगर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम के बाद अब यमुनानगर में एक बाबा रेप के आरोप में फंस गया है। शहर के न्यू मार्केट स्थित पीर की मजार के बाबा सोनू पर युवती ने उससे रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच के बाद आरोपी पर दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।