अनुकृति की पोशाक में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
(जी.एन.एस) ता 13 देहरादून वियतनाम में चल रहे मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के नेशनल कॉस्ट्यूम इवेंट में मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल अनुकृति गुसाईं की पोशाक में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दी। कॉस्ट्यूम के जरिये यह दिखाया गया कि किस तरह राजशाही से निकलकर एक आम भारतीय महिला भी आज दुनिया के सामने क्वीन के रूप में खड़ी है। वियतनाम में नेशनल कॉस्ट्यूम इवेंट का आयोजन किया गया। जिसमें दुनियाभर के