केरल हिंसा का खात्मा नहीं हुआ तो आंदोलन की तैयारी करेगी महिला मोर्चा – पूनम
केरल में हिंसा के खिलाफ चल रही जन रक्षा यात्रा में सोमवार के आखिरी दिन भाजपा दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम पाराशर झा के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने केरल हिंसा के खिलाफ शंखनाद किया पूरे प्रदेश से आए हजारों महिलाओं ने प्रदेश कार्यालय से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय तक पदयात्रा की। पद यात्रा के दौरान महिलाओं ने हाथों में थालियां और चम्मच के साथ साथ शंख ले रखे