ईरान पर बातचीत के लिए ब्रसेल्स जाएंगे US के विदेश मंत्री
(जी.एन.एस) ता.13 वॉशिंगटन अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ईरान सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत करने के लिए ब्रसेल्स जा रहे हैं। विदेश विभाग के अधिकारियों ने इस आशय की जानकारी दी। पोम्पिओ को पहले मॉस्को पहुंचना था, लेकिन अब वह पहले ब्रसेल्स जाएंगे। विदेश मंत्री के वाशिंगटन से रवाना होने से पहले अधिकारियों ने बताया कि पोम्पिओ मंगलवार को रूस के काला सागर स्थित रिसॉर्ट शहर सोचि पहुंचेंगे।