इंडोनेशिया के मुसलमान भगवान राम को मानते हैं पूर्वज : योगी
(जी.एन.एस) ता 25 वाराणसी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 9 करोड़ 26 लाख रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। वहीं, रामनगर के डोमरी में मोरारी बापू की मानस कथा में भी शामिल हुए। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा- इंडोनेशिया वर्ल्ड का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है। वहां से आए मुस्लिम कलाकारों ने अयोध्या में रामलीला की थी।