गर्मी से राहत: झारखंड पहुंचा मानसून, अगले 24 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान
(जी.एन.एस) ता.21 रांची झारखंड के लोगों के लिए राहत का समाचार है। राज्य में मानसून ने दस्तक दे दी है। सरायकेला और सिंहभूम के रास्ते मानसून ने शुक्रवार को झारखंड में प्रवेश किया। इसके कारण जमशेदपुर सहित आस-पास के इलाकों में बारिश हुई। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजधानी रांची समेत दूसरे जिलों में 48 घंटे के अंदर जमकर बारिश होगी। इस दौरान रांची मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक