उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष बने प्रभात कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद हेतु प्रभात कुमार के नाम पर अनुमोदन प्रदान कर दिया है। इसके साथ ही राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सदस्य (शासकीय सेवा) हेतु प्रेम कुमार सिंह का नाम अनुमोदित किया है।