मीरां साहिब में सेना के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत
(जी.एन.एस) ता.08 जम्मू जम्मू कश्मीर के मीरां साहिब क्षेत्र में सेना के जवान ने कथित तौर पर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार सुबह करीब पांच बजे की है। मृतक ने वर्ष 2017 में सेना की सेवाएं ज्वाइन की थी और वह आन्ध्र प्रदेश का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।