कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को नैक से मिला ए प्लस ग्रेड, मुख्यमंत्रीने दी बधाई
(जी.एन.एस) ता. 31 कुरुक्षेत्र हरियाणा के स्वर्ण जयंती वर्ष में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल(नैक) से ए-प्लस ग्रेड हासिल किया है। नैक की स्टैंडिंग कमेटी ने इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुलपति प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा को इसके लिए बधाई दी है। कुलपति प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रदेश के ही नहीं बल्कि देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की श्रेणी में