बारात की बोलेरो कार पलटी, एक की मौत, 12 से ज्यादा घायल
(जी.एन.एस) ता 31 भरतपुर कामां डीग रोड पर घाटा गांव के निकट जुरहरा से बारात में जा रही बोलेरो कार का टायर फट जाने से एक बालक की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा बाराती घायल हो गए। कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से 5 बच्चों को भरतपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार कामां के जुरहरा निवासी भगवत प्रजापत के दो लड़कों की शादी