भाजपा का मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित: प्रेम कुमार धूमल होंगे सीएम- अमित शाह
(जी.एन.एस) ता. 31 शिमला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हिमाचल में भाजपा के सीएम चेहरे का एलान कर दिया है। शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल को भाजपा का मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है। शाह ने रैली को संबोधित करते हुए मंच से एलान किया कि प्रेम कुमार धूमल भाजपा के मुख्यमंत्री होंगे। शाह जिला सिरमौर के राजगढ़ में रैली को संबोधित कर रहे