सौमिल के सपनों को मिली उड़ान, ISRO में PM के साथ देखी चंद्रयान-2 की Live लैंडिंग
(जी.एन.एस) ता. 08 सोलन हिमाचल के सोलन जिला के छात्र सौमिल शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देखने का मौका मिला। सौमिल देशभर के उन 70 चुनिंदा बच्चों में शामिल रहा, जिन्हें प्रधानमंत्री के साथ चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देखने के लिए चुना गया था। वह बंगलूरू के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (इसरो) पहुंचा। 10वीं कक्षा में डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में अध्ययनरत सौमिल का