वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का निधन, CM नीतीश-तेजस्वी यादव ने व्यक्त किया शोक
(जी.एन.एस) ता. 08 पटना देश के मशहूर वकील व पूर्व कानून मंत्री राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद रविवार की सुबह निधन हो गया। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा सांसद