मांझी ने तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा- उनके दिल में NDA को लेकर है सॉफ्ट कार्नर
(जी.एन.एस) ता. 26 कटिहार बिहार में होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। जहां एक तरफ एनडीए में एकजुटता दिखाई दे रही है वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन में बिखराव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। कटिहार के आजमनगर में उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मलेन में पहुंचे