महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री सितंबर में 21% घटकर 43,343 इकाई पर
(जी.एन.एस) ता. 01 नई दिल्ली महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) की कुल बिक्री सितंबर में 21 प्रतिशत गिरकर 43,343 वाहन रह गई। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक साल पहले की इसी महीने में कंपनी ने 55,022 वाहन बेचे थे। महिंद्रा ने शेयर बाजार को बताया कि घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 21 प्रतिशत गिरकर 40,692 इकाई रही, जो सितंबर 2018 में 51,268 इकाइयों पर थी। कंपनी के निर्यात