राणा कपूर के करीबी CFO रजत मोंगा ने दिया इस्तीफा, YES बैंक के शेयरों में तेजी
(जी.एन.एस) ता. 03 मुंबई संकट में घिरे यस बैंक के वरिष्ठ समूह अध्यक्ष और पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी रजत मोंगा ने बैंक को छोड़ दिया है। बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवनीत गिल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पिछले कुछ सत्रों में बैंक का शेयर बहुत कमजोर होने के बाद निवेशकों और विशेषज्ञों के साथ एक साझा कॉल के दौरान यह घोषणा की गई। इस्तीफे की खबर से यस