हिमाचल चुनाव: महेश्वर के साथ से भाजपा करेगी कुल्लू किला फतह?
(जी.एन.एस) ता 06 नई दिल्ली पहाडी राज्य हिमाचल प्रदेश यूं तो अपनी बरसों पुरानी खूबसूरती और हरियाली के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन पर्यटकों को इस राज्य की जो एक चीज सबसे ज्यादा पसंद है वह है कुल्लू और मनाली पर्यटन स्थल। गर्मी के मौसम में देश के कोने कोने से पर्यटक यहां घूमने के लिए पहुंचते हैं। जब यह क्षेत्र देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक