लखनऊ: उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी ने ली परिषद की सम्बद्धता
(जीएनएस) लखनऊ। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी ने प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णयानुसार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से सम्बद्धता ले ली है। उनकी सम्बद्धता पर परिषद के अध्यक्ष एस.पी. तिवारी और महामंत्री आर.के. निगम ने मुहर लगा दी है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह ने बताया कि संघ ने परिषद के अध्यक्ष एस.पी. तिवारी को संरक्षक बनाया है। इस