हरियाणा पर बैठकों का दौरः PM मोदी और शाह से मिलेंगे खट्टर, BJP के समर्थन में कांडा
(जी.एन.एस) ता. 25 हरियाणा /नई दिल्ली हरियाणा के मतदाताओं ने भाजपा को सबसे बड़ा दल बनाने के बावजूद त्रिशंकु विधानसभा का जनादेश दिया। हरियाणा में अब सरकार बनाने की कुंजी दुष्यंत चौटाला नीत जजपा और निर्दलीयों के हाथों में आ गई है। ऐसे में हरियाणा को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार को चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।