लखनऊ:संविधान का उद्देश्य नागरिकों की स्वतंत्रता व गरिमा बनाए रखना -आनंदी बेन पटेल
(जीएनएस) लखनऊ। संविधान दिवस पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा, भारत के संविधान का उद्देश्य नागरिकों की स्वतंत्रता व गरिमा बनाए रखना है। भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर से 370 हटाकर संविधान की प्रस्तावना को मूर्त रूप दिया है। आजादी के 70 वर्षों बाद ’एक देश एक निशान एक विधान’ का उद्देश्य अब पूरा हुआ है। यदि हम स्वतंत्र