हिमस्खलन में हरियाणा का लाल शहीद, पत्नी से इस माह छुट्टी आने की कही थी बात
(जी.एन.एस) ता. 05 झज्जर हरियाणा के झज्जर का सपूत अमित हिमस्खलन के चलते श्रीनगर में बुधवार को शहीद हो गया। गांव के सरपंच प्रतिनिधि बृजपाल को प्रशासन की ओर से बुधवार की शाम इसकी सूचना दी गई। शहीद का पार्थिव शरीर आज शाम करीब तीन बजे झज्जर पहुंचेगा। हिमस्खलन के चलते शहीद होने वाले झज्जर का बेटा अमित आर्मी की जाट रेजिमेंट में दिसंबर 2010 में भर्ती हुआ था। जानकारी