महाराष्ट्र: क्रिसमस से पहले उद्धव ठाकरे के मंत्रिपरिषद का हो सकता है विस्तार
(जी.एन.एस) ता. 20 मुंबई उद्धव ठाकरे नीत महाराष्ट्र मंत्रिपरिषद का विस्तार क्रिसमस से पहले हो सकता है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि मंत्रिपरिषद का विस्तार 23 या 24 दिसंबर को होने की संभावना है। विभागों का आवंटन हो चुका है। कुछ विभागों में तीनों दलों के बीच अदला-बदली हो सकती है। उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ 28 नवंबर को ली थी। उनके साथ