अमरीका की जगह भेजा युगांडा, 6 माह तक कमरे में कैद रख देते रहे यातनाएं
(जी.एन.एस) ता. 01 कपूरथला/भुलत्थ अमरीका की जगह युगांडा भेजकर करीब 65 लाख रुपए की रकम हड़पने के मामले में थाना भुलत्थ की पुलिस ने दम्पति सहित 5 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। मनहिंद्र सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव खलील थाना भुलत्थ ने एस.एस.पी. कपूरथला सतिंद्र सिंह को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह