पंजाब में कर्ज से परेशान दो और किसानों ने कर ली खुदकुशी
(जी.एन.एस) ता. 13 चंडीगढ़ पंजाब में कर्ज से दबे किसानों द्वारा आत्महत्या करने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। अब मानसा जिले में कर्ज से परेशान दो किसानों ने खुदकुशी कर ली है। एक किसान ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली और दूसरे ने जहर खाकर जान दे दी। गांव बुढलाडा का किसान सूखम सिंह भारी कर्ज से दबा हुआ था। सूखम पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये का