नगर निकाय चुनाव के दौरान दो हफ्ते में 33 सभाएं करेंगे मुख्यमंत्री
(जी.एन.एस) ता. 13 लखनऊ निकाय चुनाव के रूप में योगी सरकार की पहली परीक्षा की घड़ी आ गई है। सरकार ने उसी अनुसार इसकी तैयारियां भी की हैं। कमान खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ में है। विकास इस चुनाव में उनका मुख्य मुद्दा होगा। वह लोगों को पिछली सरकार के काम-काज की तुलना में अपनी सात महीनों की उपलब्धियां बताएंगे। साथ ही आगे की कार्ययोजना भी। चुनाव प्रचार के