केजरीवाल सरकार की दिल्ली से राजनीतिक विदाई तय – विजय गोयल
नई दिल्ली। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा दिल्ली की जनता के बीच नागरिकता संशोधन कानून के बारे में फैलाया जा रहे झूठ के कारण बन रहे नकरात्मकता के माहौल को अपने सकारात्मक प्रयास से बदलने के लिए हजारों गैर राजनीतिक युवा वॉलंटियरर्स ने विजय अभियान संकल्प रैली का आयोजन किया। यह रैली पंत मार्ग भाजपा कार्यालय से प्रारम्भ हुई। बाईकर्स को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, सांसद