इसरो में चमकीले अक्षरों में चमक उठा मुरादाबाद का नाम
(जी.एन.एस) ता. 13 मुरादाबाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) में मुरादाबाद का नाम चमकीले अक्षरों में चमक उठा। मुरादाबाद के होनहार रजत कुमार सिंह ने इसरो की वैज्ञानिक चयन परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। देशभर के करीब साढ़े तीन लाख युवाओं ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। इस परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित हुआ। परिणाम का पता चलने के बाद बुद्धि विहार स्थित