आज चाईबासा जाएंगे हेमंत सोरेन, मृतकों के परिजनों से करेंगे मुलाकात
(जी.एन.एस) ता. 23 चाईबासा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम सिंहभूम में 7 ग्रामीणों की हुई निर्मम हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इसके साथ ही उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी बात कही। वहीं आज हेमंत सोरेन चाईबासा जाकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। हेमंत सोरेन ने दिल्ली से लौटते ही आला अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से मामले की पूरी जानकारी ली।