शेयर बाजार में तेजी का रुख, 353 अंक चढ़कर 41,142 पर बंद हुआ सेंसेक्स
(जी.एन.एस) ता. 05 मुंबई शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 353 अंक की तेजी के साथ 41,142.66 पर पहुंच गया। कोरोना विषाणु के उपचार में सफलता मिलने की जानकारी से भी वैश्विक निवेशक उत्साहित हुये हैं। इसके अलावा एक सर्वे में भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में सुधार और जनवरी में इसके सात साल के उच्च स्तर पर पहुंचने