नोटबंदी, जीएसटी की विफलता पर जेटली से इस्तीफा मांग सकता है देश: सिन्हा
(जी.एन.एस) ता. 15 अहमदाबाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को विफल बताया। सिन्हा ने कहा कि देश वित्तमंत्री अरुण जेटली के दो कदमों की वजह से अर्थव्यवस्था में आई मंदी के कारण उनसे इस्तीफे की मांग कर सकता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने किसी तरह की राजनीतिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।