पंजाब में बारिश और स्मॉग की लड़ाई में बारिश की जीत बरक़रार
(जी.एन.एस) ता. 16 चंडीगढ़ पंजाब में बारिश से पिछले कई दिनों जारी स्मॉग से लाेगों को राहत मिली है। बारिश से ठंड भी बढ़ गई है। प्रदेश के कई जिलों में बुधवार रात और वीरवार सुबह बारिश ने स्मॉग काे खत्म किया है। दूसरी ओर, अनाजमंडियों में रखे धान के भीग जाने से किसान परेशान हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक बारिश की संभावना जताई है। राज्य में