जमीन विवाद में दंपती के घर में घुसकर बरसाई आठ राउंड गोलियां
(जी.एन.एस) ता. 18 रांची जमीन विवाद में शहर में फिर एक की हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार की रात लगभग पौने नौ बजे अरगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू पिपरा टोली की है। वहां एक दंपती के घर में घुसकर आठ राउंड गोलियां बरसाई गईं। मौके पर ही बिरसा तिग्गा (37 वर्ष) की मौत हो गई। उनकी पत्नी मीना तिग्गा (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे रिम्स