लखनऊ:मुख्यमंत्री ने भारत सरकार के दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन कराते हुए अनलाॅक व्यवस्था के निर्देश दिए
(जीएनएस) लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत सरकार के दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित कराते हुए अनलाॅक व्यवस्था के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पूरी सावधानी और सर्तकता बरतते हुए सभी आर्थिक, व्यावसायिक एवं औद्योगिक गतिविधियों का संचालन कराया जाए। बाजारों में भीड़ एकत्र होने के दृष्टिगत उन्होंने सुरक्षा और पेट्रोलिंग की प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री आज