लॉकडाउन के दौरान धैर्य में सुधार आया : सविता
(जी.एन.एस) ता. 17 बेंगलुरु भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता ने कहा है कि लॉकडाउन ने उन्हें धैर्य रखना सिखाया है और छोटे लम्हों की भी कद्र करने के कई कारण दिए हैं। हरियाणा के सिरसा की रहने वाली सविता ने कहा- मैं हमेशा से शांतिप्रिय इंसान रही हूं लेकिन मेरे हिसाब से लॉकडाउन के दौरान हमारे धैर्य का स्तर काफी बढ़ा है। बेंगलुरु के साई सेंटर में हम