देश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 लाख 55 हजार के पार
(जी.एन.एस) ता. 21नई दिल्लीभारत में बीते दिन 24 घंटे की अवधि में सामने आए 40,000 से अधिक कोविड-19 मामलों के बाद मंगलवार को मामलों में कमी देखी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों की अवधि में 37,148 नए मामले सामने आए हैं। भारत में मंगलवार को कोविड-19 की संख्या 11,55,191 हो गई वहीं 587 नई मौतों के साथ मरने वाले लोगों की संख्या 27,497 हो गई।