छेड़छाड़ का आरोप लगाकर बहू ने फरसे से काट डाला ससुर को
(जी.एन.एस) ता. 28 रांची सिकिदिरी थाना क्षेत्र के बदरी टोला बुटगोड़ा में बहू ने अपने ही ससुर किशोर बेदिया (55) की हत्या कर दी। आरोपी सरिता देवी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। सरिता ने कहा कि ससुर उसके साथ लगातार छेड़छाड़ कर रहे थे, गाली-गलौज भी करते थे। परेशान होकर उसने अपने ससुर का गला फरसे तब रेत दिया जब वह सोए हुए थे। सिकिदिरी