खेमका ने ट्वीट कर मचाई हलचल, राज्य सरकार की मंशा पर साधा निशाना
(जी.एन.एस) ता. 28 पंचकूला अपने तबादलों और ट्वीट से चर्चा में रहने वाले आइएएस अशोक खेमका ने एक नया ट्वीट कर फिर हलचल मचा दिया और उन्हाेंने राज्य सरकार की मंशा पर निशाना साधा है। खेमका ने हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी (हरेरा) के चेयरमैन पद पर रिटायर्ड आइएएस राजन गुप्ता की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। खेमका ने वाड्रा-डीएलएफ लैंड डील का म्युटेशन (इंतकाल) रद किया था। बाद में