कर्ज के मर्ज से निजात नहीं, सरकार लेगी 300 करोड़
(जी.एन.एस) ता 29 देहरादून कर्ज के मर्ज से राज्य को निजात नहीं मिल रही है। चालू महीने यानी मौजूदा वित्तीय वर्ष के आठवें महीने में फिर 300 करोड़ का कर्ज लिया जा रहा है। बाजार से लिया जा रहा यह कर्ज आगामी गुरुवार तक सरकारी खजाने में पहुंच जाएगा। उत्तराखंड सरकार को हर महीने राज्य में कर्मचारियों को वेतन और पेंशनर्स को पेंशन देने पर बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़