राजस्थान भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का कोरोना से हुआ निधन
राजस्थान,(G.N.S)। राजसमंद की दीदी, भाजपा नेता पूर्व मंत्री और राजसमंद की विधायक किरण माहेश्वरी का बीती रात निधन हो गया। किरण माहेश्वरी पिछले 31 दिनों से कोरोना से लड़ रही थीं और गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थीं। स्थिति क्रिटिकल होने से वे 7 नवंबर से आईसीयू में थीं। किरण माहेश्वरी अभी 59 वर्षीय थीं। जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर को किरण माहेश्वरी की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी थी।