शाहरुख़ खान की ये फिल्म बनी नंबर वन, बाहुबली का खेल भी अव्वल
(जी.एन.एस) ता 01 मुंबई साल 2016 में आई शाहरुख़ खान और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म डियर ज़िंदगी हॉलीवुड की चर्चित फिल्मों को पीछे छोड़ कर गूगल प्ले की सबसे लोकप्रिय फिल्म बन गई है। गूगल ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। गूगल के इस एप के जरिये भारत में सबसे अधिक लोकप्रिय हुई फिल्मों की सूची जारी की गई। इस लिस्ट में गौरी शिंदे निर्देशित डियर ज़िंदगी को सबसे लोकप्रिय