पुणे: राजीव गांधी प्राणी उद्यान में आवारा कुत्तों के हमले में 4 काले हिरणों की मौत, 1 घायल
(जी.एन.एस.) ता. 8पुणेमहाराष्ट्र के पुणे जिले में राजीव गांधी प्राणि उद्यान में आवारा कुत्तों के हमले में चार काले हिरणों की मौत हो गयी और एक हिरण घायल हो गया। एक अधिकारीने यह जानकारी दी। चिड़ियाघर के निदेशक राजकुमार जाधवने कहा, घटना बुधवार सुबह की है। यह चिड़ियाघर पुणे के कात्रज में स्थित है। वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत काले हिरण संरक्षित पशु हैं जिनके शिकार पर प्रतिबंध है।