पाक ने पुंछ और कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की
(जी.एन.एस) ता. 16जम्मूपाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिले में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने देर शाम पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार दागे। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में बोबिया इलाके को भी निशाना बनाते हुए गोलीबारी की।