3 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या में शामिल आतंकवादी जम्मू से गिरफ्तार
(जी.एन.एस) ता. 13जम्मूजम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू के सांबा जिले से लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है, जो पिछले साल कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं और एक पुलिसकर्मी की हुई हत्या में शामिल था। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने आईएएनएस को बताया कि अनंतनाग पुलिस की एक टीम ने जम्मू के सांबा से आतंकवादी संगठन लश्कर (टीआरएफ) के