बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों के 4.63 लाख करोड़ रुपए स्वाहा
(जी.एन.एस) ता. 26मुंबईअमेरिका में बॉन्ड यील्ड में तेजी से गुरुवार को वॉल स्ट्रीट में गिरावट आई। इसका असर आज दुनियाभर के शेयर बाजारों पर देखने को मिला। घरेलू बाजार भी इससे अछूते नहीं रहे। सेंसेक्स 1600 अंक की गिरावट के साथ 49500 अंक से नीचे पहुंच गया। एनएसई निफ्टी भी 14650 अंक से नीचे आ गया। इस गिरावट से 3 घंटे से भी कम समय में निवेशकों के 4.63 लाख