मार्च में जीएसटी कलेक्शन 1.23 लाख करोड़ रुपए रहा : सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन का नया रिकाॅर्ड
नई दिल्ली,(G.N.S)। देश में इस साल वस्तु एवं सेवा कर जीएसटी कलेक्शन का नया रिकाॅर्ड बना है। इस मार्च में जीएसटी कलेक्शन 1,23,902 करोड़ रूपए रहा है। जबकि गत वर्ष हुआ जीएसटी कलेक्शन इसके मुकाबले काफी कम था। मार्च 2020 में जीएसटी कलेक्शन 97,590 करोड़ रूपए ही था। वित्त मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जीएसटी लागू होने के बाद से मार्च 2021 में अब तक का सबसे ज्यादा टैक्स